- Hindi News
- वनाधिकार मान्यता प्रमाण पत्रों की समीक्षा
वनाधिकार मान्यता प्रमाण पत्रों की समीक्षा
सुकमा|जिला कार्यालयके सभाकक्ष में मंगलवार को हुई समय सीमा की बैठक में स्वास्थ्य विद्युत विभाग से संबंधित मामलों पर कलेक्टर द्वारा संज्ञान लिया गया। बैठक में वन अधिकार मान्यता प्रमाण पत्रों की समीक्षा करते हुए इसके वितरण से संबंधित प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। विभागों के आपसी समन्वय पर भी चर्चा की गई। जिले में सुरक्षा विभाग के आला अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने एवं सुरक्षा, संबंधी मामलों की समीक्षा की गई। बैठक में सीआरपीएफ के डीआईजी दिनेश उपाध्याय, कमांडेंट प्रसन्ना, डीएफओ राजेश चंदेले, अपर कलेक्टर एसआर महिलांग, एएसपी हरीश राठौर, डिप्टी कलेक्टर अरविन्द पाण्डेय, एसडीएम कोन्टा आरएस सिरदार, सहायक आयुक्त विवेक दलेला, पीएचई के ईई जगदीश कुमार सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।