- Hindi News
- नक्सलियों के ट्रेनिंग कैंप से विस्फोटकों का जखीरा बरामद
नक्सलियों के ट्रेनिंग कैंप से विस्फोटकों का जखीरा बरामद
जिलापुलिस बल एसटीएफ की संयुक्त टुकड़ी ने ऑपरेशन के दौरान सुकमा जिले की सीमा से लगे सोपीरास, गोंडेरास की पहाड़ी में चल रहे नक्सली ट्रेनिंग कैंप को ध्वस्त कर दिया। करीब 3 सौ की संख्या में जवानों के पहुंचने की भनक मिलते ही नक्सली अपना कैंप छोड़कर भाग निकले। हड़बड़ी में मौके पर विस्फोटकों का जखीरा छोड़ गए।
एसपी कमलोचन कश्यप के मुताबिक खुफिया सूचनाओं के आधार पर अरनपुर, कुआकोंडा पड़ोसी जिला सुकमा की सीमा से लगे इलाके में ऑपरेशन चलाया जा रहा था। नक्सलियों के दरभा डिवीजन के मलांगीर एरिया कमेटी के सदस्य सोपीरास-गोंडेरास की पहाड़ी पर कैंप लगाए हुए थे। फोर्स को भारी पड़ता देख नक्सलियों को भागना पड़ा। एसपी कश्यप ने बताया कि पुलिस के हाथ ऐसे डीवीडी कैसेट भी लगे हैं, जिनमें लोगों को नक्सलवाद के प्रति मोटिवेट करने वाले डांस गीत हैं।
3 दर्जन से ज्यादा नक्सली किताबें भी मिली
ट्रेनिंगकैंप में अलग-अलग विषयों पर 43 नक्सली किताबें पत्र-पत्रिकाएं भी बरामद हुईं, जिनमें भाषा का परिचय(हिंदी), लेके गांव में फोर्स द्वारा ध्वस्त घर, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास, राज्य राज्य यंत्र, कामरेड मलोशुल्ला कोटेश्वरलु उर्फ रामजी, कामरेड कोटेश्वर अमर रहे, गणित का परिचय, पार्टी एवं जनसेना के लक्ष्य, अनुशासन, त्रैमासिक कोया पत्रिका, कामरेड चारू मजूमदार, झंकार, राजनीतिक संगठनिक समीक्षा रिपोर्ट, जांबाज योद्धा, पानी का भंडारण, मार्क्सवादी राजनीतिक अर्थशास्त्र, नव बिहान, पार्टी कार्यक्रम, शहीद कामरेड रनिता, नई जनसेना, बलिदानों के पथ पर, परिचय मानव मिलान के बारे में, पीपुल्स मार्च, दीर्घकालीन युद्ध के बारे में, जनताना सरकार, आजाद के विचारों को कोई कत्ल नहीं कर सकता, जीपीएस बुक, जनयुद्ध के चमकते लाल सितारे, बलिदान बिना समर नहीं, माओ इतिहास के चमकते सितारे, वियुक्का, पड़ियोरा पोल्लो मिलिट्री पत्रिका, उपन्यास ब्रिटिश जेल ध्वस्त, हरी भरी जिंदगी पर कहर बरपाता राज्य, अध्ययन सामग्री एसी स्तर के लिए, पार्टी एवं जनसेना के लक्ष्य, अनुशासन, भारतीय क्रांति की रणनीत और कार्यनीति, जनताना पत्र, प्लाटून हैंडबुक, संघर्षता महिला शीर्षक किताब शामिल हैं।
दंतेवाड़ा. नक्सली ट्रेनिंग कैंप से जिलेटिन 37 नग, डेटोनेटर 11 नग, खाली डेटोनेटर 290 नग, हैंडग्रेनेड 2 नग, देशी कट्टा 1 नग, 12 बोर राउंड 5 नग, टूपिन प्लग 27 नग, कोर्टेक्स वायर 20 नग, डाटा केबल 2 नग, सोल्डिंग मशीन 2 नग, सर्विस वायर 1 बंडल, कार्टेक्स वायर 8 मीटर, मूवी ट्रेप बनाने का सामान 6 सेट, गन पाऊडर 2.5 किलोग्राम, बारूद 4 सौ ग्राम, जिलेटिन बड़ा पैकेट 5 किलोग्राम, टिफिन बम 1 नग, डीवीडी कैसेट 3 नग, लैपटॉप बैग 1 नग, स्पीकर समेत टेस्टिंग लीड 2 नग, ऑडियाे कैसेट 3 नग, फोटो एलबम 1 नग, पेंसिंल कटर 1 नग समेत दैनिक उपयोग के सामान, भारी मात्रा में नक्सली साहित्य बर्तन मौके से बरामद हुए।