संस्कृति की अनूठी मिसाल मावली मड़ई शुरु
नारायणपुर | ऐतिहासिकमाता मावली मड़ई का विधिवत शुभारंभ बुधवार की शाम किया गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष वेदवती पात्र ने कहा कि यह मेला आस्था, परम्परा, संस्कृति की अनूठी मिसाल है। जहां इस क्षेत्र के लोग पूरी श्रद्धा के साथ अपने देवी-देवताओं के साथ सहभागिता निभाते हैं, जो हमारी समृद्ध परम्परा और संस्कृति का घोतक हैं। इस अवसर पर अबूझमाड़ की बेटी सुकमा वड्डे, नगर पालिका परिषद उपाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, कलेक्टर टामनसिंह सोनवानी, सीईओ जिला पंचायत दीपक सोनी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।