पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोकतंत्र का पर्व निपटा 10 दिन बाद घर वापस लौटेंगे कर्मचारी

लोकतंत्र का पर्व निपटा 10 दिन बाद घर वापस लौटेंगे कर्मचारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{कोंटा के पीठासीन और मतदान अधिकारी के रुप में तैनात 14 सदस्य।

{10 दिनों से गोलापल्ली और किस्टाराम कैंप में फंसे हुए हैं।

भास्करन्यूज | सुकमा

पंचायतचुनाव के तीसरे चरण में कोंटा ब्लाक में 4 फरवरी को वोट डाले गए थे। जिसके लिए 64 मतदान दलों के 128 कर्मचारियों को हेलिकॉप्टर से चिंतागुफा, गोलापल्ली, किस्टाराम, भेजी, पोलमपल्ली, चिंतलनार और जगरगुंडा बेस कैंप के लिए ले जाया गया था। प्रत्येक मतदान दल में पीठासीन और मतदान अधिकारी क्रमांक एक समेत कुल दो सदस्य थे। दो फरवरी को सुकमा से चिंतागुफा, गोलापल्ली, किस्टाराम, भेजी, पोलमपल्ली के लिए 36 मतदान दल को हैलिकाप्टर से रवाना किया गया था।

सभी मतदान कर्मचारियों को कोंटा से एक फरवरी को सड़क मार्ग से पहले सुकमा लाया गया था। कोंटा से तीन फरवरी को 28 मतदान दलों के कुल 56 मतदान कर्मचारियों को जगरगुंडा चिंतलनार के लिए रवाना किया गया था। चार फरवरी को कोंटा ब्लाक में मतदान हुआ, जिसके बाद बैलेट बॉक्स समेत 50 मतदान दलों के कर्मचारियों की हैलिकाप्टर से वापसी हो गई। मतदान केंद्र क्रमांक 49, 50, 90, 92, 93, 94 एवं 95 के लिए गए कर्मचारी वहां फंसे हुए हैं।

कर्मचारियों ने दी चेतावनी

मतदानकर्मियों की वापसी मंगलवार तक नहीं होने से नाराज¸ कर्मचारी संगठनों ने छत्तीसगढ़ के निर्वाचन आयुक्त पीसी दलेई को पत्र लिखकर इस बात की गुहार लगाई है कि बुधवार सुबह 8 बजे तक मतदान दलों की वापसी नहीं हुई तो कोंटा ब्लाक के सभी शासकीय कर्मचारी सामुहिक अवकाश लेकर गोलापल्ली और किस्टाराम में फंसे कर्मियों को लेने कोंटा से रवाना होंगे। इस दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना घटती है तो इसके लिए शासन-प्रशासन सीधे तौर पर जिम्मेदार होगा।



क्याकहते हैं अफसर

जिलानिर्वाचन अधिकारी जिला कलेक्टर नीरज बनसोड ने बताया कि सुरक्षा समेत विभिन्न कारणों से गोलापल्ली और किस्टाराम भेजे गए 7 मतदान दल के 14 कर्मचारियों की वापसी नहीं हो पाई है। बुधवार की सुबह सभी की हैलिकाप्टर से सकुशल वापसी हो जाएगी। एसपी डी श्रवण ने बताया कि सभी कर्मचारी कैंप में सुरक्षित हैं। उनके लिए रहने-खाने समेत सभी तरह की जरुरी व्यवस्था की गई है। परिजनों को भी उनकी सकुशल होने की जानकारी दी गई है। जिसके बाद उम्मीद की जा रही है कि बुधवार तक किसी भी हालत में ये कर्मचारी जिला मुख्यालय वापस पहुंच जाएंगे।