- Hindi News
- बुलेट प्रूफ जैकेट ने बचा लिया शहीद होने से
बुलेट प्रूफ जैकेट ने बचा लिया शहीद होने से
बुलेट प्रूफ जैकेट ने बचा लिया शहीद होने से
सुकमा| चिंतागुफा- बुरकापाल के बीच गुरुवार की सुबह हुई नक्सली-पुलिस मुठभेड़ में कोबरा बटालियन का जवान हरपाल सिंह घायल तो हो गया पर पहनी हुई बुलेट प्रूफ जैकेट ने उसे शहीद होने बचा लिया। मुठभेड़ के बाद घायल जवान को सुरक्षित चिंतागुफा थाने लाया गया। यहां से उसे बेहतर उपचार के लिए हेलीकाप्टर से जगदलपुर रेफर कर दिया गया। एएसपी संतोष सिंह ने बताया कि चिंतागुफा थाना/कैंप से गुरुवार की अलसुबह सीआरपीएफ 74, कोबरा 206 बटालियन एवं डीएफ के जवानों की संयुक्त टुकड़ी बुरकापाल की ओर सर्चिंग पर निकली थी। घात लगाए नक्सलियों ने जवानों की टुकड़ी पर फायरिंग कर दी। कुछ देर तक दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। मुठभेड़ में कोबरा के जवान हरपाल सिंह को गोली लग गई। जैकेट में गोली लगने की वजह से जवान गंभीर रुप से घायल होने से बच गया।