पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो दिन पहले तैनात फोर्स 25 को नजर नहीं आई

दो दिन पहले तैनात फोर्स 25 को नजर नहीं आई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने आयोग को बताया, हर कार्यक्रम की मिनट-टू-मिनट जानकारी दी गई थी, पुलिस और प्रशासन को।

{ बीजापुर और दंतेवाड़ा की यात्रा में तैनात भारी फोर्स 25 मई को सुकमा से जगदलपुर तक कहीं नजर नहीं आई।

भास्करन्यूज | जगदलपुर

परिवर्तनयात्रा चला कर सुकमा से लौट रहे कांग्रेस के काफिले पर हुए नक्सली हमले की जांच कर रहे एक सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग के सामने गुरुवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव की गवाही दर्ज की गई। आयोग के अध्यक्ष जस्टिस प्रशांत मिश्रा के सामने बयान दर्ज कराते सिंहदेव ने सुरक्षा में लापरवाही के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया।

उन्होंने आयोग को बताया कि प्रदेश प्रतिनिधि की हैसियत से वे परिवर्तन यात्रा के पहले चरण से ही इसके हर कार्यक्रम की जानकारी उनके पास थी, जो प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल से चर्चा के बाद फाइनल की गई थी। कार्यक्रम में किसी भी तरह की तब्दीली के पक्ष में पटेल नहीं रहते थे। किसी कारण से ऐसा होने पर वे छोटे से छोटे कार्यकर्ता तक को इसकी सूचना देते थे। चौथे चरण की यात्रा में शामिल होने वे 22 मई की रात को जगदलपुर पहुंच गए थे। अगले दिन 23 मई 2013 को बीजापुर के भैरमगढ़ और दंतेवाड़ा के कारली में कांग्रेस की सभा थी। परिवर्तन यात्रा के दौरान वे दाेनों जगह गए थे। उस समय दोनों स्थल तक जाने के रास्ते में जगह-जगह पर सुरक्षा बल तैनात था। यहां तक कि तैनात जवान एक दूसरे को भी साफ देख सकते थे। अगले दिन जगदलपुर और बकावंड में परिवर्तन यात्रा के कार्यक्रम हुए। बकावंड की सभा में वे कांग्रेस नेता महेंद्र कर्मा के साथ गए थे, जो उन्हें आसना में मिले थे। इसके बाद 25 मई 2013 की सुबह वे जल्दी ही अपने साथी राजेश तिवारी, ड्राइवर और पीएसओ के साथ सुकमा के लिए रवाना हुए थे। सुकमा तक रास्ते भर एक भी पुलिसकर्मी नजर नहीं आया। सुकमा की सभा में भी बीजापुर और दंतेवाड़ा की तुलना में सुरक्षा बल के जवान काफी कम थे।

भाजपा नेता का बयान भी

भाजपाके इन्वेस्टीगेशन सेल के अध्यक्ष नरेश चंद्र गुप्ता ने आयोग को शपथ पत्र के साथ ही विभिन्न समाचार पत्रों में उस दौरान छपे समाचारों और टीवी चैनलों पर चले रिपोर्ट का जिक्र करते हुए इन्हें भी अपने जांच के दायरे में लिए जाने का सुझाव दिया।

जगदलपुर. एक सदस्यीय आयोग के सामने कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव ने बयान