कर्ज बनाएगा स्वावलंबी
कर्ज बनाएगा स्वावलंबी
सुकमा|शहीदवीर नारायण सिंह स्वावलंबन योजना में दुकान निर्माण और व्यवसाय की कार्यशील पूंजी दी जाएगी। दुकान की भूमि आवेदक के नाम पर या पिता के नाम पर होनी चाहिए। दुकान निगम के पक्ष में बन्धक रख कर व्यवसाय संचालन हेतु कार्यशील पूंजी निगम उपलब्ध कराएगा। उपलब्ध कराई गई राशि की सतत् किश्त वापस करने वाले हितग्रही को व्यावसायिक प्रोत्साहन दिया जाएगा। हितग्राही को अंत्यावसायी निगम द्वारा 1 लाख 50 हजार रू. योजना के अनुरूप 4 प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर पर ऋण की व्यवस्था की जाएगी। ऋण के निर्धारित मासिक किश्तों पर 5 वर्ष की अवधि में ब्याज सहित चुकाना होगा। नियमित किश्त 3 साल तक ब्याज सहित किश्त अदा करने की स्थिति में दुकान का मालिकाना हक हितग्राही को दे दिया जाएगा। अधिक जानकारी अंत्यावसायी शाखा से ली जा सकती है।