पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस्ती में नक्सली बैनर पोस्टर नगरवासी दहशत में

बस्ती में नक्सली बैनर-पोस्टर नगरवासी दहशत में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीजापुर| नक्सलियोंके रविवार से शुरु हुए सप्ताह के ठीक पहले शनिवार को बस्ती की नई पुलिस लाइन और कई मुहल्लों की ओर जाने वाले सस्ते में नक्सलियों ने जहां-तहां बैनर-पोस्टर बांध दिए। जिला मुख्यालय में तरह की पहली नक्सली वारदात के बाद बस्तीदार दहशत में गए। कुछ ने तो अपनी दुकान भी बढ़ा दी। इधर पुलिस ने तत्परता दिखाते पोस्टर-बैनर तो बटोर लिए पर लोगों का डर दूर हो सका। रविवार साप्ताहिक बाजार जो इधर-उधर बिखरा रहता था उसे भी नियंत्रित किया गया। बाजार में हलचल भी कुछ कम नजर आई। पुलिस ने जयस्तंभ से लेकर गंगालूर जाने वाले रास्ते पर जगह-जगह चेकिंग प्वाइंट बना रखे थे। छोटे-बड़े हर वाहनों की सख्ती से जांच की गई।

गोलियांदागी, कोई नुकसान नहीं

सुकमा| दोरनापालसे सर्चिंग के लिए निकले जवानों के दल पर बंडागांव के पास मंगलगुड़ा में घात लगाए नक्सलियों ने गोलियां दागी। जवाबी कार्रवाई पर पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली मौके से भाग निकले। शनिवार-रविवार की दरमयानी रात हुई गोलीबारी में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।