सेरीब्रेल मलेरिया से एएसआई की मौत
सुकमा| मलेरियाकी चपेट में आए जिला पुलिस बल के एएसआई ने उपचार के दौरान रविवार की देर रात भद्राचलम हास्पिटल में दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार जिले के मरईगुड़ा थाने में तैनात 48 वर्षीय एएसआई कुमार सिंह ध्रुव को कुछ दिनों पहले मलेरिया की शिकायत के बाद हास्पिटल में भर्ती करवाया गया था। खबरों के मुताबिक एएसआई सेरीब्रेल मलेरिया की चपेट में गया था। उनकी मौत के बाद शव को पीएम के लिए कोंटा लाया गया। इसके बाद उनके शव को गृहग्राम के लिए रवाना किया गया है।