पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेसियों पर एफआईआर िवधायक लखमा नाराज

कांग्रेसियों पर एफआईआर िवधायक लखमा नाराज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखमा ने पुलिसिया कार्रवाई और कार्यशैली पर कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिले में राशन माफियाओं को पुलिस का संरक्षण है। राशन की काला बाजारी के कई मामलों में पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। कई तरह के मामले पर पुलिस खामोश है। उन्होंने बताया कि 5 सिमम्बर को उनका आंदोलन राष्ट्रीय राजमार्ग के अलावा बिजली, संचार सेवा एवं जिला अस्पताल की बदहाली को दूर करने के लिए किया गया था।

भास्कर न्यूज | सुकमा

बीतेपांच सितम्बर को कोंटा विधायक कवासी लखमा और जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करण सिंह देव के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर वनोपज नाके के पास चक्काजाम करने वाले 11 कांग्रेसी नेताओं समेत अन्य लोगों के खिलाफ धारा 341, 34 के तहत कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है।

इसी मामले को लेकर कोंटा विधायक कवासी लखमा ने कांग्रेसियों के साथ सोमवार को एसपी डी श्रवण से मुलाकात की।

लखमा ने एसपी को बताया कि वे जनहित के मुद्दों पर लोकतांत्रिक तरीके से शांतीपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। ऐसे में उनके और अन्य कांग्रेसियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया जाना गलत है। लखमा ने यह कहते हुए कि उनका आंदोलन राजनीतिक लाभ के लिए नहीं था बल्कि जिले के ज्वलंत समस्याओं और अव्यवस्था के खिलाफ था इसीलिए कांग्रेसियों पर दर्ज मामले को वापस लिया जाना चाहिए। एसपी डी श्रवण ने कांग्रेसियों से कहा कि अपराध पंजीबद्ध हो चुका है ऐसे में कोर्ट से ही मामले का निपटारा संभव है।

एसपी से मुलाकात करने के बाद लखमा ने स्थानीय पीडब्ल्यूडी विश्रामगृह में पत्रकारों से चर्चा करते कांग्रेसियों पर एफआईआर दर्ज किए जाने पर गहरी नाराज़गी जाहिर करते हुए कहा कि 1 सितम्बर को जिला कलेक्टर और एसपी को चक्काजाम किए जाने की लिखित जानकारी दी गई थी।

चार सूत्रीय मांगों से भी प्रशासन को अवगत कराया गया था। मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं किए जाने की वज़ह से 5 सितम्बर को कांग्रेसियों को प्रशासन का ध्यान अपनी मांगों पर आकृष्ट कराने की मंशा से चक्काजाम करने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिस जगह कांग्रेसियों ने चक्काजाम किया वहां पुुलिस पहले से ही मौजूद थी।