पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 10 घंटे ठप रही जिले की संचार सेवा

10 घंटे ठप रही जिले की संचार सेवा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
10 घंटे ठप रही जिले की संचार सेवा

सुकमा| रविवारको टेलीफोन एक्सचेंज के पावर प्लांट में खराबी जाने की वजह से सुबह चार बजे से दोपहर दो बजे तक सुकमा जिले में संचार सेवा पूरी तरह से ठप पड़ गई सुधार के बाद सुबह नौ बजे के आसपास दोरनापाल और कोंटा इलाके की मोबाइल और अन्य तरह की संचार सेवा बहाल हो गई। पर तकनीकी कारणों से सुकमा में टू जी और थ्री जी का नेटवर्क दोपहर ढाई बजे के आसपास बहाल हो सका। बताया गया कि टेलीफोन एक्सचेंज के पावर प्लांट पूरी तरह से ठप पड़ गया था। इसकी वजह बिजली सप्लाई में अस्थिरता के कारण ऐसा हुआ। जिला मुख्यालय में गुरुवार से शनिवार तक दोपहर से लेकर देर शाम तक लगातार तीन दीनों तक बिजली की आपूर्ति विभिन्न कारणों से बाधित रही। कभी मेंटनेंस तो कभी लाइन में आई खराबी के कारण पांच से सात घंटो तक रोजना बिजली गुल रहने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। विभाग के जिम्मेदारों के पास घंटों शट डाउन को लेकर ठीक ठीक जवाब भी नहीं है। अफसर मोबाइल भी रिसीव नहीं करते।