पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माड़ के गांव में पहुंचा प्रशासन

माड़ के गांव में पहुंचा प्रशासन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारायणपुर. जिला एवं पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों से रूबरू होकर सुनी समस्या-शिकायतें

भास्कर न्यूज | नारायणपुर

नक्सलप्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र के बासिंग गांव में पहुंच जिला एवं पुलिस प्रशासन ग्रामीणों से रूबरू हुए और उनकी समस्या शिकायतें सुनी। क्षेत्र के ग्रामीणों को आवश्यक वस्तुएं सुलभ कराने के लिए बासिंग में हर बुधवार को साप्ताहिक बाजार लगने की बात कही।

कलेक्टर ने मुरनार निवासी बीएससी नर्सिंग उत्तीर्ण अबूझमाड़िया छात्रा सुकमा वड्डे को स्टाफ नर्स पद पर नियुक्त करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोहकामेटा में पदस्थ किया। एक अन्य छात्रा विमला कवाची को बीएससी नर्सिंग की शिक्षा हेतु आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने की बात कही।

क्षेत्र में, सड़क, बिजली, पेयजल सहित अन्य सुविधाओं के लिए कटिबद्धता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन नारायणपुर से सोनपुर सड़क मार्ग निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करेगी। सोनुपर सहित 17 अन्य गांवों को फिर से रोशन करने की दिशा में विद्युत मंडल द्वारा पहल की जा रही है। बासिंग में साप्ताहिक बाजार लगने से नारायणपुर एवं अन्य क्षेत्रों के व्यावसायियों के साथ ही ओरछा मार्ट सहकारी समिति के जरिये ग्रामीणों को आवश्यक उपभोक्ता वस्तुएं सुलभ हो सकेगी।

स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 436 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। इसके साथ ही उक्त ग्रामीणों को निःशुल्क औषधि प्रदान की गयी।