पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाइक चोर तीन भेजे गए जेल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोंटा| तीन दिन पहले बस स्टैंड से 27 हजार रुपए मूल्य की बाइक चुराने के तीन आरोपियों को पुलिस ने 11 फरवरी को गिरफ्तार कर सुकमा की अदालत में पेश कर जेल भिजवाया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गई बाइक भी फंदीगुड़ा-इंजरम के बीच नदी किनारे बरामद की गई। एसएचओ डीके सिंह ने बताया बाइक मालिक बेट्टी हिरमा ने 9 फरवरी की रात एफआईआर दर्ज करवाई थी कि उसकी बाइक बस स्टैंड से अज्ञात लोगों ने चुरा ली है।आरोपी पंडा भीमा और सलबम लच्छा के बारे में बताया गया कि ये दोनों बीते साल की 28 नवंबर को एपीएसआरटीसी की यात्री बस को आसिरगुड़ा के पास लूटने वालों में शामिल थे। इस मामले में इन पर शस्त्र अधिनियम सहित डकैती की धारा 395 भादंवि लगाई गई है।

खबरें और भी हैं...