कोंटा को मिली खिताबी जीत
सुकमा|मिनी स्टेडियममें खेली गई ग्रामीण स्तरीय फुटबॉल स्पर्धा का फायनल मैच रविवार को आजाद क्लब कोंटा और यंग स्पोर्टिंग क्लब दोरनापाल के बीच खेला गया। कोंटा ने दोरनापाल को 3-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता और उपविजेता टीमों के अलावा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी शेख नासिर हुसैन, सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर दूला, सर्वश्रेष्ठ फारवर्ड सदाकल अली, सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर महेश नाग को पुरुस्कृत किया गया। समापन में अतिथि जपं अध्यक्ष हरीश कवासी, एसडीओपी लखन पटले, दुर्गेश राय के हाथों खिलाड़ियों को पुरुस्कृत किया गया। जिला खेल अधिकारी वीरुपाक्ष पुराणिक ने बताया कि विवेकानंद खेल प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत ग्रामीण स्तरीय फुटबॉल स्पर्धा का आयोजन युवा जागृति क्लब के सहयोग से किया गया। एर्राबोर, गगनपल्ली, मुरलीगुड़ा, दोरनापाल, तोंगपाल, छिंदगढ़ के अलावा स्पर्धा में कुल 12 टीमों ने भाग लिया। जपं ने आयोजन के लिए जरुरी राशि मुहैया कराई।