पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो नक्सलियों का आत्मसमर्पण

दो नक्सलियों का आत्मसमर्पण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुकमा| जिलेके पेद्दाकुर्ती में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में दो नक्सलियों ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। इनमें एक मुकरम निवासी मड़काम भीमा चिंतलनार डीएकेएमएस और चेतना नाट्य मंडली का अध्यक्ष था। भीमा मुकरम, बुरकापाल, मरकागुड़ा और तोंगगुड़ा के प्रभार में था। दूसरा नक्सली मड़कम कलमू हड़मा पालाचलमा किस्टारम क्षेत्र में प्लाटून नंबर 3 में था, जो वहां से भाग कर बड़े सट्टी में गया था। वह कुछ वर्ष पहले ताड़मेटला इलाके में 76 सीआरपीएफ जवानों की हत्या में शामिल बताया गया है।