- Hindi News
- आंध्र से नहीं पहुंची बसें पीएलजीए सप्ताह बीता
आंध्र से नहीं पहुंची बसें पीएलजीए सप्ताह बीता
दंतेवाड़ा|नक्सलियों द्वारा2 से 8 दिसंबर तक घोषित पीएलजीए स्थापना सप्ताह का अंतिम दिन शांतिपूर्वक बीता। सभी मार्ग पर बस सेवाएं सामान्य रहीं। केवल आंध्रप्रदेश की ओर से चलने वाली एपीएसआरटीसी की बसें नहीं चलीं। दोनों बसें 2 दिसंबर से बंद हैं। छत्तीसगढ़ की ओर से चलने वाली निजी ट्रेवल्स की बसें रोजाना की तरह निर्धारित समय पर अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई। पीएलजीए सप्ताह के दौरान किसी भी संभावित हमले से निपटने फोर्स मुस्तैद रही। पड़ोसी जिले सुकमा के चिंतागुफा इलाके में सीआरपीएफ जवानों पर हुए बड़े हमले के मद्देनजर पुलिस ने खासी एहतियात बरती।