सफेद रंग की गाड़ी को ढूंढ़ती रही पुलिस
जगदलपुर| सफेदरंग की स्कार्पियों में कुछ संदिग्धों संदिग्ध सामान के होने की सूचना के बाद बुधवार की दोपहर पूरे जिले की पुलिस सड़क पर नजर आई। शहर के अंदरूनी इलाकों से लेकर सभी मुख्य मार्ग पर बेरिकेड्स लगाकर पुलिस के अफसर हर वाहन की जांच करते रहे। इस दौरान पुलिस ने संबंधित वाहनों को भी पकड़ा पर उसमें कोई संदिग्ध या आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। एडिशनल एसपी विजय पांडे ने बताया कि विभाग के उच्च अधिकारियों को सूचना मिली थी कि सुकमा इलाके से कुछ संदिग्ध जगदलपुर की ओर रहे हैं। इसके बाद नाकाबंदी कर वाहन को पकड़ा गया। पूछताछ और जांच में कुछ नहीं मिलने पर संबंधित को छोड़ दिया गया।