समय सीमा बैठक आयोजित
समय सीमा बैठक आयोजित
सुकमा| जनसमस्यानिवारण शिविर में मिले आवेदनों सहित वनाधिकार मान्यता प्रमाण पत्र, जन्म मृत्यु पंजीयन, लोक सेवा गारंटी योजना, नगर सुराज आदि विषयों पर विभागीय स्तर के अधिकारियों से चर्चा की गई। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर ईमिल लकड़ा के मार्गदर्शन में संयुक्त कलेक्टर एस अहिरवार की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक हुई। सहायक आयुक्त विवेक दलेला, अति. सीईओ शिशिरकांत पाण्डेय, ईई पीएचई जगदीश कुमार आिद मौजूद थे।