पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 2 साल से नहीं हटा मलबा

2 साल से नहीं हटा मलबा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यालयसे 10 किमी दूर स्थित सातधार में तिराहे पर नक्सलियों द्वारा ढहाई गई सरकारी इमारतों के मलबे 2 साल बाद भी जस के तस पड़े हैं। वनोपज जांच नाका, प्रतीक्षालय समेत अन्य बिल्डिंग के मलबे को हटाने में प्रशासन ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है। इस तिराहे से होकर सुकमा रोड से आने वाले आंध्र ओड़िशा के मुसाफिरों के अलावा रायपुर रोड से आकर बैलाडीला जाने वाले लोग भी गुजरते हैं। जिला मुख्यालय के इतने नजदीक तोड़ फोड़ का नजारा देखकर सिहर उठते हैं।

जवाबी नारा लिखकर भूले

क्षतिग्रस्तमलबों पर लाल पेंट से जवाबी नारा पुलिस ने लिखवा रखा है, जिसमें तोड़फोड़ को नक्सली करतूत बताया गया है।

दंतेवाड़ा. मुसाफिरों के लिए नया प्रतीक्षालय अब तक नहीं बना, जिससे लोगों को मलबे के नजदीक पुल की पैरापिटवॉल पर बैठकर गाड़ी का इंतजार करना पड़ता है। बारिश के दिनों में तकलीफ और भी बढ़ जाती है।