पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कृमि की दवा खाकर 4 स्कूली बच्चे बीमार

कृमि की दवा खाकर 4 स्कूली बच्चे बीमार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ढोंढरा में एल्बेंडाजोल खाकर 6 बच्चे बेहोश
बकावंड ब्लाक के चार स्कूली छात्र बुधवार को कृमि नाशक दवा खाने के बाद अचानक बीमार हो गए हैं। बच्चों की तबीयत को ज्यादा बिगड़ते देख इन्हें आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज के चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि छात्रों ने जैसे ही कृमि मारने की दवा खाई वैसे ही इनकी तबीयत बिगड़ने लगी। इनमें से कुछ को उल्टियां शुरू हो गई तो कुछ बेहोश होने लग गए। बच्चों को बीमार होता देख शिक्षकों ने इन्हें हास्पिटल पहुंचाया।

बच्चों के पेट में कृमि मारने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को इलाके के करीब डेढ़ लाख बच्चों को एक साथ एल्बेंडाजॉल टेबलेट खिलाने का आयोजन किया था। आयोजन से पहले ही अफसरों को आंशका थी कि कुछ बच्चों पर इसका विपरीत असर पड़ेगा। इसके लिए सभी आंगनबाड़ियों और सरकारी स्कूलों को पहले से ही निर्देश जारी कर दिए गए थे और कहा गया था कि आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें। इसके बाद बुधवार दोपहर बकावंड के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले 10 वर्षीय हेमवती, गायत्री, मंगलदई और पामेला के महेंद्र जोहर जिन्होंने कृमि मारने की दवा खाई उन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया है। यहां डाक्टर इनके उपचार में जुटे हुए हैं। अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इन बच्चों की तबीयत अचानक टेबलेट खाने से खराब क्यों हो गई। डाक्टर इनकी जांच में जुटे हुए हैं।

कोंटा| सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती स्कूली बच्चे।

ज्यादा कृमि और भूखे पेट खाने से होता है रिएक्शन
एल्बेंडाजॉल की टेबलेट खाने पर प्राय: बच्चों पर कोई विपरीत असर नहीं पड़ता है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सीआर मैत्री के अनुसार इस टेबलेट को यदि खाली पेट या फिर जिस बच्चे के पेट में ज्यादा कृमि होती है उन पर ही बेहोश होने या उल्टी होने जैसे लक्षण दिखते हैं। इसके अलावा दो साल से ज्यादा उम्र के बच्चों को चार सौ एमजी की टेबलेट देनी होती है। यदि बच्चे इसका ज्यादा सेवन कर लें तब भी तबीयत खराब हो सकती है।

कई इलाकों से बच्चों की तबीयत खराब होने की खबर
जगदलपुर | बच्चों के नाम के साथ। गोली खाने के बाद बीमार हुए बच्चों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।

खबरें और भी हैं...