चार पकड़ाए, नक्सली की मदद का आरोप
दंतेवाड़ा| जिला पुलिस ने चार नक्सली सहयोगियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने इनके पोल्ट्री फार्म में तोड़-फोड़, आगजनी और लूटपाट की घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है। एसपी कमलोचन कश्यप ने बताया कि ग्राम पार्टी कमेटी अध्यक्ष हिस्ताराम भोगामी , मुरिया, ग्राम पार्टी कमेटी सदस्य बुधराम भोगामी , ग्राम पार्टी कमेटी सदस्य मल्ला मिडिय़ामी एवं ग्राम पार्टी कमेटी सदस्य गागरू भास्कर पिता बुधु भास्कर, निवासी ठोठापारा, बालूद, थाना दन्तेवाड़ा जिला दन्तेवाड़ा को गिरफ्तार किया गया है।
6 फरार आरोपी गिरफ्तार
सुकमा| नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत गश्त पर निकली पुलिस ने अलग-अलग मौकों पर 6 गांव वालों के पकड़ा। इन्हें अदालत में पेश कर जेल भिजवाया गया। गादीरास पुलिस ने छोटेमुरकी में माड़वी देवा , कवासी सोमू, माड़वी सोमा, माड़वी हांदा सहित भूसारास के मड़कम हुंगा गादीरास को गिरफ्तार किया। इन पर इसी 27 जनवरी को कोर्रा साप्ताहिक बाजार से मड़कामी माड़ा को पुलिस मुखबिरी करने के शक में अपहरण कर हत्या करने का आरोप होना बताया गया है।