पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इनामी 1 सहित 3 वारंटी गिरफ्तार

इनामी 1 सहित 3 वारंटी गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिंगावरम, भूसारास, छिंदगुफा क्षेत्र की गश्त पर निकली पुलिस ने फरार चल रहे तीन वारंटियों को पकड़ कर अदालत मे पेश कर जेल भिजवाया।

इनमें चिंगावरम निवासी 28 साल का सोढ़ी जोगा, भूसारास निवासी 30 साल का मड़कामी जोगा और छिंदगुफा निवासी 25 साल का माड़वी देवा उर्फ जेटा शामिल है। बताया गया सोढ़ी जोगा की गिरफ्तारी पर एसपी ने 2 हजार रुपए का इनाम रखा था। इन्होंने 2013 से 2014 के दौरान नक्सलियों के साथ मिलकर कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया था। इनमें चिंगावरम के पास रोड काटकर मार्ग अवरूद्ध करना, सुकमा-दंतेवाड़ा मार्ग में चिंगावरम के पास रोड मरम्मत में लगी वाहन को आग लगाने सहित सुकमा-दंतेवाड़ा मार्ग पर भूसारास घाटी में पुलिया के नीचे आईईडी लगाने की घटना को अंजाम दिया था।

खबरें और भी हैं...