निशुल्क कोचिंग मिलेगी पीएससी के लिए
सुकमा| संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा तथा छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की तैयारी में जुटे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र विद्यार्थियों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। निजी कोचिंग के लिए रायपुर व भिलाई से संस्थाएं चुनी गई हैं। पात्र एवं अर्हता रखने वाले अभ्यर्थी से 15 फरवरी तक आवेदन दे सकेंगे। योजनांतर्गत प्रत्येक कोचिंग केन्द्र की क्षमता 25 सीट की होगी। वर्गवार 33 प्रतिशत स्थान महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे।