पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छात्रा की मौत, कांग्रेसी धरने पर अनाचार का आरोपी जेल गया

छात्रा की मौत, कांग्रेसी धरने पर अनाचार का आरोपी जेल गया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ढोंढरा आश्रम की छात्रा सुखमति की मौत के लिए बीईओ, आश्रम अधीक्षिका और डॉक्टर को जिम्मेदार ठहराकर इनके निलंबन की मांग करते हुए जनप्रतिनिधियों ने तीनों के खिलाफ एफआईआर की मांग के साथ बेमियादी धरना शुरु कर दिया है।

कांग्रेसियों के इस धरने में छात्र-छात्राएं भी शामिल हैं। उधर कोंडागांव में नाबालिग छात्रा से दैहिक अनाचार के एक आरोपी को विश्रामपुरी पुलिस ने केशकाल बस स्टैंड के पास पकड़ लिया। उसे अदालत में पेश कर जेल भिजवाया गया। कलेक्टर सुकमा को सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि 3 माह पहले पोलमपल्ली, दरबागुड़ा, मराईगुड़ा वन (गोलापल्ली आश्रम) में भी ऐसी घटना हुई थी। प्रशासन से अवगत करवाया था लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

आश्रमों का समय पर निरीक्षण एवं नियंत्रण नहीं होने व उचित इलाज के अभाव में मृत्यु हो रही है। धरने पर बैठने वालों में नगर पंचायत अध्यक्ष मौसम जया, उपाध्यक्ष जाकिर हुसैन, जपं अध्यक्ष मंगम्मा,सदस्य सोयमभीमा, जिपं उपाध्यक्ष बोड्डूराजा,सरंपच मड़कम कृष्णा, सुन्नम नागेश, सोड़ी कोसा, लछिंधर आदि शामिल थे।

नाबालिग छात्रा से अनाचार
कोंडागांव| नाबालिग छात्रा को ब्याह के लिए बरगलाकर उससे दैहिक अनाचार के एक आरोपी को फरार होने से पहले ही विश्रामपुरी पुलिस ने केशकाल बस स्टैंड के पास पकड़ लिया। उसे अदालत में पेश कर जेल भिजवाया गया। बिहार के जिला सहरसा के थाना बनगांव के वसुदेवा निवासी रविताती काम की तलाश में विश्रामपुरी पहुंचा था। उसने नाबालिग छात्रा को बहलाना-फुसलाना शुरु कर दिया। पहली फरवरी को छात्रा को उसके परिजनों की जानकारी के बिना अपने साथ ले गया और 6 फरवरी शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद छात्रा को छोड़कर भागने की जुगाड़ में था लेकिन भागने से पहले ही केशकाल बसस्टैंड के पास पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

कोंटा। कांग्रेसी अपनी मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपते।

कोंटा। अाश्रम की छात्रा की मौत से गुस्साए कांग्रेसियों ने धरना दिया, इस दौरान छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...