रायपुर में खुलेगा राज्य संसाधन केंद्र
रायपुर में खुलेगा राज्य संसाधन केंद्र
मुख्यमंत्रीडॉ. रमन सिंह ने इस मौके पर कहा कि राजधानी के पास डूमरतराई में राज्य संसाधन केंद्र खोला जाएगा। यहां ऐसे बच्चों को प्रशिक्षण के साथ उपकरण इलाज की सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएगी। राज्यभर में शिविर लगाकर पहले ऐसे बच्चों की पहचान की जाएगी। यह पांच सालाना कार्ययोजना होगी। एक अनुमान के मुताबिक राज्य में ऐसे लगभग 60 हजार बच्चे हैं। इनमें सुकमा, दंतेवाड़ा के बच्चे शामिल थे। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सर्व शिक्षा अभियान की समावेशी शिक्षा योजना के तहत इन निशक्त बच्चों का अभिनंदन किया। स्थानीय जे.आर.दानी शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल के सभाकक्ष में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया था। समारोह में स्कूल शिक्षा मंत्री केदार कश्यप और लोकसभा सांसद रमेश बैस और महापौर प्रमोद दुबे विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ व्याख्याता ज्योति सक्सेना, मीर अली मीर और श्रीवास्तव ने किया।