शल्य चिकित्सा के बाद सीएम से मिले बच्चे
सुकमा| विशेषआवश्यकता वाले बच्चों ने शल्य चिकित्सा के बाद मुख्यमंत्री से भेंट किया। जिले के 12 बच्चों का सर्वशिक्षा अभियान के तहत समावेशी शिक्षा योजना मंे इन बच्चों की शल्यचिकित्सा रायपुर में करवाई गई थी। पिछले साल नवम्बर माह में कलेक्टर के निर्देशानुसार सुकमा जिले के इन बच्चों को शल्यचिकित्सा हेतु राज्य के मेडिसाइन हाॅस्पिटल भेजा गया। जहां पर 9 बच्चों की सर्जरी कराई गई तथा तीन बच्चों को जूता और कृत्रिम पैर प्रदाय करने हेतु प्रस्ताव दिया गया है।
शिक्षा विभाग द्वारा चलाया गया विशेष अभियान के तहत् सुकमा क्षेत्र के आदिवासी बच्चों को निःशक्तता से मुक्ति दिलाई गई। सर्जरी के उपरान्त बच्चों के जिन्दगी में एक नया बदलाव आया हैं। इसके लिए सुकमा के इन बच्चों ने प्रदेश सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर रायपुर में आयोजित अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह, शिक्षा मंत्री केदार कश्यप, शिक्षा सचिव सुब्रत साहू अन्य मंत्रीगण अधिकारीगण मौजूद थे।