पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • The Shopkeeper Who Sells Tea Gave Donation A Half Millionto To The School

चाय बेचने वाले दुकानदार ने स्कूल को दिया डेढ़ लाख का चंदा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जगदलपुर . टीन के शेड के नीचे छोटी सी चाय की दुकान...और कुछ चाय-समोसे बेचते हैं। आड़ावाल के अरविंद साहा चलाते हैं ये दुकान। लेकिन इस छोटी सी दुकान से छोटी छोटी बचत करके उन्होंने एक बड़ी रकम डेढ़ लाख रुपए इकट्ठा किए और गरीब बच्चों के लिए सरकारी स्कूल को दान कर दिया। सिर्फ इसलिए क्योंकि गरीबी के कारण वो खुद आठवीं के बाद नहीं पढ़ पाए थे। अरविंद ने बताया कि रोज उनके सामने से कई ऐसे बच्चे निकलते थे, जिनके पास पढऩे के लिए न पूरी किताबें थी, न अच्छी ड्रेस। देखकर बुरा लगता था। मदद भी करना चाहते थे, पर संकोच होता था। एक दिन अरविंद ने स्कूल के शिक्षक से कहा कि वह बच्चों के लिए कुछ मदद करना चाहता है। दो दिन पहले अरविंद को स्कूल क बुलाया गया, तो वह और एक लाख रुपए लेकर पहुंच गए। पूरा पैसा बच्चों के लिए प्राचार्य एएन राव को सौंप दिया।

चाय दुकानदार ने स्कूल को दिया डेढ़ लाख रुपए का दान

मेरी इच्छाएं अधूरी रह गईं, मैं नहीं चाहता- बच्चे भी ऐसे ही तरसें


अरविंद कहते हैं अपनी अधूरी इच्छाओं को इन बच्चों में देखता हूं, इसलिए लगता है कि इनकी इच्छाएं अधूरी न रह जाए। वे कहते हैं जब मैं छोटा था, तब हालात ऐसे बने कि पढ़ाई छोडऩी पड़ी। तो एक कसक रह गई। इन बच्चों की मदद से सुकून मिल रहा है। अरविंद से मिले रुपए स्कूल प्रबंधन ने बैंक में फिक्स डिपाजिट करवा दिए हैं। ब्याज से वे बच्चों की कॉपी-किताबें खरीदेंगे।