रायपुर. रायपुर स्टेशन पर लगभग 50 करोड़ रुपए खर्च करके ढाई साल पहले मॉल या मल्टी फंक्शनल कांप्लेक्स (एमएफसी) तो तैयार कर लिया गया, लेकिन यह अब तक वीरान पड़ा है। दरअसल अब तक छत्तीसगढ़ या बाहर की किसी पार्टी ने इसे चलाने में दिलचस्पी ही नहीं दिखाई है। पिछले साल सितंबर में इरकॉन इंफ्रास्ट्रक्चर एण्ड सर्विस लिमिटेड ने राष्ट्रीय स्तर पर टेंडर किया, लेकिन इसमें किसी ने भाग नहीं लिया। इरकॉन ने दोबारा टेंडर किया है, जो 5 फरवरी को खुलेगा। अगर इसमें भी किसी ने भाग नहीं लिया तो रायपुर में एमएफसी के संचालन पर ही सवालिया निशान खड़े हो जाएंगे।
रायपुर और बिलासपुर स्टेशन पर एमएफसी चलाने के लिए एक साथ टेंडर जारी किया गया था। बिलासपुर में रेलवे मुख्यालय है, इसलिए वहां संचालक मिल गया। हालांकि इसके टेंडर में इरकॉन के अफसर पड़ताल कर रहे हैं कि नियम और शर्ते पूरी हुई हैं या नहीं। कहा तो यह भी जा रहा है कि रायपुर के लिए नियम कुछ शिथिल किए जा रहे हैं। हालांकि अफसरों ने इस बात से इंकार किया है।
स्लाइड्स पर क्लिक करके पढ़िए पूरी खबर...