रायपुर.अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत महिला बाल विकास विभाग की ओर से सोमवार को सालेम स्कूल परिसर में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। यहां 52 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। सामूहिक विवाह में रायपुर, धरसींवा और तिल्दा के वर-वधु पक्ष के लोग शामिल हुए।
नवविवाहित जोड़ों को शासन की ओर से 1000 रुपए और घरेलू सामान दिए गए। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में पीडब्ल्यूडी मंत्री बृजमोहन अग्रवाल मौजूद रहे। आयोजन की अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास मंत्री लता उसेंडी ने की। संत आसाराम बापू आश्रम की ओर से सोमवार को अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य में शास्त्री चौक पर भोजन प्रसाद एवं शरबत का वितरण किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत बापूजी के श्रीविग्रह के सामने आश्रम संचालक रजत भाई द्वारा दीप प्रज्जवलन से हुई। इसके बाद प्रसाद एवं शरबत बांटा गया। इस मौके पर घनश्याम जुनेजा, गोपाल देवांगन, राकेश वर्मा, अनिरुद्ध तिवारी, रविशंकर पांडे, रजनीश, परदेशी, मनीष, खट्टूमल, शशि पांडे, भुवनेश्वरी, हेमा आदि सक्रिय रहे।