पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबीजापुर. पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के बीजापुर में केंद्र की महत्वाकांक्षी ‘आयुष्मान भारत’ योजना के तहत पहले हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्धाटन किया। आयोजन बाबा भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती पर था। अपनी स्पीच के दौरान उन्होंने कई नॉर्मल बातों को अपने अंदाज में कहकर खास बना दिया। मोदी ने खुद के प्रधानमंत्री बनने का श्रेय भी अंबेडकर को दिया। बता दें कि मोदी ने चार साल पहले 2014 में पीएम पद की शपथ ली थी।
- मोदी ने अपनी स्पीच बाबा अंबेडकर की तारीफों से शुरू की। उन्होंने कहा, "अंबेडकर जी के प्रयासों की वजह से समाज के हर तबके को नए अवसर मिले हैं। अति पिछड़े समाज से आने वाला आपका साथी आज प्रधान मंत्री बना है, यह बाबा साहेब अंबेडकर जी की देन है। उन्होंने हर वर्ग में आगे बढ़ने की आग भरी थी। मेरे जैसे लाखों-करोड़ों लोगों की आकांक्षाओं को, उम्मीदों को जगाने में बाबा साहेब का बहुत बड़ा योगदान है।"
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.