पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वन्य जीवन: जब हाथी को आया गुस्सा: Elephants Are Walking In Chhattisgarh

फैमिली से बिछुड़े हाथी को जब आया गुस्सा, देखिए फिर कैसा उत्पात मचाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सूरजपुर, छग। सूरजपुर जिले के प्रतापपुर वन सर्किल में इन दिनों 55 हाथियों का दल घूम रहा है। शनिवार सुबह इनमें से एक हाथी पीछे छूट गया। इससे हाथी को गुस्सा आ गया और उसने एक किसान का कच्चा घर सिर पटक-पटकर गिरा डाला।


-भोजन-पानी की तलाश में हाथियों के झुंड गांवों की ओर पलायन कर रहे हैं। ये गांव में जबर्दस्त नुकसान पहुंचा रहे हैं। शनिवार को हाथियों के एक दल से बिछड़े हाथी ने झिंगादोहर गांव में खूब उत्पात मचाया। उसने किसान मोहरलाल पंडों के घर को सिर पटक-पटकर ढहा दिया। किसान के परिवार ने घर से भागकर अपनी जान बचाई।
-सोनगरा जंगल से सटे गांव में तीन दिन पहले दो लोगों को हाथियों ने कुचल कर मार दिया था। 

खबरें और भी हैं...