सीधी बात
डॉ. सारांश मित्तर
आयुक्त
रायपुर नगर निगम
रायपुर डीबी स्टार
राजधानी में हर महीने लगभग 50 लाख रुपए का सफाई घोटाला हो रहा है। रायपुर में सफाई के लिए 2,060 ठेका कर्मचारी हैं। इन्हें कलेक्टर दर पर 30 दिन के लिए 6,960 रुपए भुगतान करना है लेकिन कर्मचारियों को साढ़े चार से पांच हजार रुपए दिया जा रहा है। पूछने पर कर्मचारियों को कम उपस्थिति बताया जाता है। जबकि ठेकेदार रजिस्टर में उनसे 30 दिन की साइन करवाते हैं। मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी जोन कार्यालयों की है लेकिन वहां से भी लापरवाही बरती जा रही है। निगमायुक्त का कहना है कि गड़बड़ी रोकने अगले दो महीने में सफाई कर्मचारियों के बैंक खाते में पैसे जमा करने की व्यवस्था कर रहे हैं। शेष पेज 3
सांकेतिक फोटो
ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड कर देंगे
सफाई के नाम पर हर महीने हो रहा 50 लाख रुपए का घोटाला
DB Star investigation