रायपुर
रायपुर डीबी स्टार
डीबी स्टार टीम को रामनगर रहवासी गोपाल साहू ने शिकायत की थी कि सालभर पहले उन्होंने ऑटो फायनेंस करवाया लेकिन वाहन नहीं चला पा रहे हैं। आॅटों की आरसी बुक अभी भी एजेंट ने नहीं दिया है। बगैर आरसी बुक के आरटीआे से नंबर भी अलॉट नहीं हो पाया है। इस वजह से ऑटो घर पर ही है। इसे लेकर टीम ने पड़ताल की। पाया कि खरीदी फाइनेंस कंपनी के एजेंट मिथिलेश पांडे के माध्यम से हुई है। उस दौरान गोपाल ने अपनी पुरानी आॅटो की ट्राॅली एक्सचंेज की थी जिसकी कीमत कंपनी में 23 हजार रुपए लगाई गई। उसी रकम को डाउन पेमेंट देकर गोपाल ने गाड़ी खरीदी। एक महीने के अंदर 20 हजार रुपए की और राशि दी लेकिन लिखित में एजेंट ने कोई रसीद नहीं दी। गोपाल का कहना है कि एक साल से वह किश्त दे रहा है लेकिन रसीद नहीं मिली। अब इस आधार पर आरसी बुक नहीं दिया जा रहा है कि भुगतान नहीं हुआ है। एजेंट का कहना है कि पूरा भुगतान कर आरसी बुक ले सकता है। कंपनी के सीजी हेड रंजन कुमार दास का कहना है कि एजेंट से बात कर समस्या का समाधान किया जाएगा।
हर महीने किश्त देने का दावा
आॅटो खरीदने के बाद गोपाल 5,800 रुपए के हिसाब से फाइनेंस कंपनी को 13 महीने से किश्त भी दे रहे हैं। उधर मामले में एजेंट मिथिलेश पांडे का कहना है कि पैसे नहीं दिए जा रहे हैं। इस वजह से आरसी बुक नहीं दिया जा रहा है। पूरा पेमेंट करने के बाद भी आरसी बुक दिया जाएगा।
बीमा भी खत्म
गाड़ी खरीदने के दौरान एक साल का बीमा कराया गया था। बिना चले ही गाड़ी का बीमा खत्म हो चुका है। आरसी बुक नहीं रहने के कारण बीमा का रिनुअल भी नहीं करवा पा रहा है।
एजेंट से बात करेंगे
 गोपाल ने दिसंबर 2014 में ऑटो ट्रॉली फाइनेंस करवाई थी। किश्त हर महीने कंपनी में जमा कराई जा रही है। गाड़ी का नंबर नहीं आया है इसलिए हमें भी दिक्कतें आ रही है। एजेंट से बात करता हूं।  रंजन कुमार दास, ब्रांच मैनेजर, महिन्द्रा फाइनेंस
पैसा नहीं मिला
 सालभर हो गया है, मुझे पूरे पैसे नहीं मिले हैं। डाउन पेमेंट का भी कुछ पैसा बाकी है। पूरा पैसा देने के बाद ही आरसी बुक मिलेगा।  मिथिलेश पांडे, एजेंट जिससे गाड़ी खरीदी
रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है
 सालभर से गाड़ी के कागजात नहीं मिल रहे हैं। एजेंट के पास जाता हूं तो कहता है कि पैसा पूरा जमा होने के बाद ही आरसी बुक दूंगा। सालभर से गाड़ी घर में खड़ी है। गाड़ी से अब तक एक रुपए भी अाय नहीं हुई है। बिना आरसी बुक गाड़ी का अब तक नंबर नहीं आया है।  गोपाल साहू, आॅटो फाइनेंस करवाने वाले
गाड़ी फाइनेंस करवाने के बाद आरसी बुक नहीं मिलने से विवाद