अधूरे पुलिया निर्माण से हादसे की आशंका
रायपुर डीबी स्टार
भवानी नगर के रहवासियों ने डीबी स्टार टीम से शिकायत की कि अधूरे पुलिया निर्माण के कारण उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। इसकी वजह से कभी भी हादसा हो सकता है। पड़ताल के लिए टीम मौके पर पहुंची तो देखा पुलिया के दोनों ओर दो-दो फीट तक सरिया बाहर निकली हुई है। आसपास के लोगों ने बताया कि करीब दो साल पहले नाले में गिरकर एक व्यक्ति की जान चली गई थी। इसके बाद रहवासियों की मांग पर वहां निर्माण की योजना बनी।
नाले के ऊपर निर्माण तो हो गया लेकिन दोनों तरफ दीवार सालभर बाद भी नहीं बन पाई है। टीम ने इसे लेकर जोन क्रमांक-8 के आयुक्त से बात की। उनका कहना है, वहां के लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए जल्द निर्माण पूरा करवाया जाएगा।
जल्द निर्माण पूरा कर लिया जाएगा
 भवानी नगर में नाले के ऊपर दीवार बनाने के लिए सरिया छोड़ दिया गया है तो उसे दिखवा लेता हूं। जोन के कर्मचारी को मौके पर भेजता हूं। जल्द ही नाले के ऊपर निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।  एसके राठौर, आयुक्त, जोन क्र.-8, रायपुर नगर निगम
400 परिवार हो रहे प्रभावित
आज के सिटीजन जर्नलिस्ट
citizen journalism.
आप भी बतौर सिटीजन जर्नलिस्ट डीबी स्टार से जुड़ सकते हैं। इसके लिए dbstarraipur@gmail.com पर या वॉट्सएप नंबर 89822-24445 पर जानकारी भेजी जा सकती है।