चौड़ीकरण आैर डामरीकरण के बाद दब गया बिजली का पोल
रायपुर डीबी स्टार
संतोषी नगर मुख्यमार्ग पर मोतीनगर से लगे हुए हिस्से में बीते कई महीने से बिजली खंभे पर लगे छोटे ट्रांसफॉर्मर आैर मीटर इसी हाल में हैं। वहां आसपास के दुकानदारों ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण आैर डामरीकरण होने के कारण वह जगह ऊंची हो गई है जिसके कारण बिजली के पोल पर लगे मीटर आैर ट्रांसफाॅर्मर सड़क के संपर्क में आने लगे हैं। रहवासियों ने यह भी बताया कि कुछ दिन पहले ही एक तार के टूट जाने के कारण वहां आसपास जमीन पर करंट आ चुका है। वहां मौजूद लोगों ने तत्काल बिजली आॅफिस में इसकी सूचना दी। इसके बाद बिजली कर्मचारी आए और टूटे तार को जोड़ दिया। हालांकि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। शिकायत के बाद भी ट्रांसफॉर्मर की ऊंचाई बढ़ाने पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
कई बार की जा चुकी है शिकायत
रहवासियों का कहना है कि जानवर वहां आकर बैठते हैं। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है। बच्चे भी आसपास खेलते रहते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए वहां के लोगों ने कई बार इसकी शिकायत बिजली कंपनी के दफ्तर में की है लेकिन सुधार की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
DB Star
photo story