पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीधी बात

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रमोद दुबे

महापौर

रायपुर नगर निगम

सूर्यकांत राठौर नेता प्रतिपक्ष रायपुर नगर निगम

रायपुर डीबी स्टार

इस महीने 2 फरवरी को भाजपा पार्षदों ने राजधानी में लचर सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम मुख्यालय में प्रदर्शन किया था। नाराज पार्षदांे ने महापौर का बहिष्कार भी किया। इस पर महापौर का कहना है कि पार्षद दिखावा कर रहे हैं। उनके द्वारा दिए गए संतुष्टि-पत्र के आधार पर ही सफाई ठेकेदारों का भुगतान होता है। पार्षदों ने निगम को लिखित में देकर कहा है कि उनके वार्ड में सफाई व्यवस्था दुरुस्त है।

महापौर ने बताया कि सफाई ठेकेदारों को सालाना 12 करोड़ रुपए भुगतान किया जाता है। अगर जनता संतुष्ट नहीं है तो पैसे क्यों देंगे। इस वजह से जनवरी में जारी होने वाले दो महीने का भुगतान रोक दिया गया। राशि स्वीकृत करने के लिए ठेकेदारों को पार्षदों से संतुष्टि-पत्र लाने के लिए कहा गया। इस पर सभी पार्षदों ने संतुष्टि-पत्र दे दिया। उनका कहना है कि इसमें कांग्रेस सहित भाजपा पार्षद भी हैं लेकिन अब वे इसे लेकर प्रदर्शन का दिखावा कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष सूर्यकांत राठौर, इसे गलत बता रहे हैं। उनका कहना है ऐसा कोई प्रावधान ही नहीं है। जबकि अन्य पार्षद कह रहे हैं सफाई कर्मचारियों के निवेदन पर संतुष्टि-पत्र दिया गया था लेकिन उन्हें नहीं पता था कि इसके आधार पर महापौर ब्लैकमेल करेंगे।

स्मार्ट सिटी की सूची में जगह नहीं बनाने पर शुरू हुआ बवाल

केंद्र सरकार द्वारा जारी स्मार्ट सिटी के पहले लिस्ट में रायपुर को जगह नहीं मिलने के बाद बवाल मचा। कहा गया कि राजधानी में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने के कारण ऐसी स्थिति बनी। इसके बाद भी व्यवस्था सुधारने पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जबकि महापौर सब सही बता रहे हैं।

शेष पेज 2

ब्लैकमेल करेंगे नहीं पता था
 संतुष्टि-पत्र मांगने के लिए सफाई कर्मचारी हमारे पास रोज आते थे, हम क्या करते। सफाई व्यवस्था धीरे-धीरे ठप्प होती जा रही थी। अब सफाई कर्मचारी नहीं आते तो जनता परेशान होती। हमें नहीं पता था महापौर ब्लैकमेल करेंगे।  संध्या दिनेश शर्मा, पार्षद, रामसागर पारा वार्ड

वैकल्पिक व्यवस्था वे ही बताएं

 महापौर बताएं कि हम संतुष्टि-पत्र क्यों न दें। अगर हम नहीं देते तो वार्ड में सफाई व्यवस्था बिगड़ जाती। आगे से लिखकर नहीं देंेगे लेकिन महापौर ही बताएं कि कुछ होगा तो वे अपनी ओर से सफाई की क्या वैकल्पिक व्यवस्था करेंगे।  सालिक राम ठाकुर, पार्षद, महामाया मंदिर वार्ड

संतुष्टि-पत्र देने के बाद भी सफाई व्यवस्था से नाराज
पार्षद बताएं क्यों दिया संतुष्टि पत्र
महापौर झूठ बोल रहे हैं
DB Star

EXCLUSIVE
खबरें और भी हैं...