पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पांच हजार परिवारों को अब मिलने लगा राशन

पांच हजार परिवारों को अब मिलने लगा राशन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर डीबी स्टार

बीरगांव नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले पांच हजार परिवारों को बीते तीन महीने से राशन नहीं मिल रहा था। हितग्राहियों के राशन कार्ड देखकर दुकान संचालक की ओर से कहा जा रहा था कि खाद्य विभाग की ओर से जो सूची भेजी गई है, उसमें इनके नाम नहीं हैं। जबकि विभाग की वेबसाइट पर इनके नाम दर्ज थे। इसे लेकर डीबी स्टार ने 22 जनवरी को हितग्राही सूची में नाम फिर भी 5000 परिवारों को नहीं मिल रहा राशन शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।

उस दौरान खाद्य विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से इनके नाम पर हर महीने राशन जारी हो रहा है। इसके बाद भी हितग्राहियों को राशन नहीं दिया जा रहा है तो वे जांच करवाएंगे। खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग की ओर से प्रकरण की जांच करवाई गई। साथ ही हितग्राहियों से राशन कार्ड की फोटो कॉपी लेकर विभाग में जमा किया गया। सर्वर में एंट्री होने के बाद उसकी सूची मैनुअली दुकानों तक भेजा गया। इसके आधार पर अब हितग्राहियों को राशन मिलने लगा है। अधिकारी नियमित माॅनीटरिंग की बात कह रहे हैं।

दुकानों तक नाम भेज दिए हैं
 बीरगांव के हितग्राहियों के नाम ऑनलाइन जोड़े गए थे। इसमें कुछ लोगों के नाम दुकान तक नहीं पहुंच पाई थी, इस वजह से राशन नहीं मिल रहा था। अब सभी हितग्राहियों को राशन मिलने लगा है।  दयामणि मिंज, खाद्य नियंत्रक, रायपुर

DB Star IMPACT
खबरें और भी हैं...