सुबह 4 बजे सज जाता है साप्ताहिक बाजार
विनय वर्मा रायपुर
मौदहापारा में हर रविवार को सुबह 4.00 बजे बाजार लगता है। आधी रात से ही दुकानें सजने लगती हैं। भोर होते ही खरीददार भी आने लगते हैं। यह बाजार सुबह 10.00 बजे तक ही रहता है। कपड़े, जूते-चप्पल, घड़ी, चश्मा, आर्टिफिशियल ज्वेलरी समेत घरेलू जरूरत के अन्य सामान मिल जाते हैं। यहां औसतन एक हजार दुकानें लगती हैं। खरीददार आसपास के क्षेत्रों समेत दूरदराज के भी रहते हैं। आसपास के गांवों के भी दुकानदार खरीदी के लिए आते हैं। दुकान लगाने वालों का कहना है कि वे मुंबई से सामान लेकर आते हैं। रेट कम होने के कारण यहां ग्राहकों की ज्यादा भीड़ रहती है। इस वजह से दिन ब दिन दुकानों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। पहले सिर्फ केके रोड में बाजार लगता था। अब मौदहापारा समेत अासपास की गलियों में दुकान लगने लगी है।
DB Star photo story