रायपुर
रायपुर डीबी स्टार
रायपुर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के मौजूदा प्राचार्य डॉ. दिलीप पिंपले ने 30 अप्रैल 1998 को ज्वाइनिंग की थी। वे 31 अगस्त 2002 तक इस पद पर काम करते रहे। इसके बाद 1 सितंबर 2002 को लेक्चरर के पद पर पदोन्नति हुई। इसके चार साल पांच महीने बाद 26 नवंबर 2006 को रीडर के पद पर पदोन्नति दे दी गई। वे 31 जनवरी 2010 तक रीडर के पद पर कार्यरत रहे। फिर 1 फरवरी 2010 को प्रोफेसर के पद पर पदोन्नति मिली। इस बीच उन्होंने बीएचएमएस की नियमित पढ़ाई कर ली। डीबी स्टार टीम को शिकायत मिली कि उनकी पदोन्नति में गड़बड़ी है। इस पर प्राचार्य से बात की गई। उनका कहना है कि उन्होंने बीएचएमएस ग्रेडेड कोर्स की डिग्री का कहीं उपयोग नहीं किया है।
कॉलेज प्राचार्य पर लग रहा... पेज 1 का शेष
शिकायत पर जांच
 रायपुर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के पदोन्नति की शिकायत आने पर जांच करवाएंगे। सीसीएच की जानकारी में मामले को लाया जाएगा।  केएल तिवारी, कुलसचिव, छत्तीसगढ़ आयुष एवं स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, रायपुर
दस्तावेज भेज दीजिए
 सीसीएच से जिन कॉलेजों को मान्यता मिली है, उनमें नियमों के अनुसार ही पदोन्नति दी जानी है। नियमविरुद्ध पदोन्नति दी गई है तो आप सभी दस्तावेज भेज दीजिए।  डॉ. एम. जाकरिया, प्रतिनिधि, मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़, सेंट्रल काउंसिल ऑफ होम्योपैथिक
कार्रवाई की जाएगी
 सीसीएच के नियमों की अनदेखी कर पदोन्नति दी गई है तो कार्रवाई की जाएगी। आप मुझे संबंधित दस्तावेज भिजवा दीजिए। गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई होगी।  डॉ. ललित वर्मा, सचिव, सेंट्रल काउंसिल ऑफ होम्योपैथिक, नई दिल्ली
एक साथ अलग-अलग जगह पढ़ाई और नौकरी में भी नियमित उपस्थिति दर्ज