पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पटवारी के 342 पदों के लिए परीक्षा 28 को

पटवारी के 342 पदों के लिए परीक्षा 28 को

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | राजस्व विभाग में पटवारी के 342 खाली पदों के लिए परीक्षा लेने की जिम्मेदारी व्यापमं को दे दी। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ओर से 28 फरवरी को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। ज्यादा जानकारी के लिए वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। परीक्षा एक पाली में सुबह 9 से दोपहर 12:15 बजे तक होगी। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बाद 8 फरवरी को रात 11.59 बजे तक ऑनलाइन परीक्षा शुल्क का भुगतान किया जा सकेगा।





ऑनलाइन आवेदन करने के बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं में परीक्षा शुल्क का भुगतान करने के लिए 10 फरवरी को शाम 5 बजे तक चालान लिया जा सकेगा, इस चालान में 11 फरवरी तक बैंक समय में परीक्षा शुल्क का भुगतान किया जा सकेगा।

परीक्षा के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 350, ओबीसी को 250 और एसटी-एससी के उम्मीदवारों को 200 रुपए परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा।

परीक्षा में शामिल होने वाले आवेदकों की उम्र 1 जनवरी 2016 को 18 साल से कम और 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि छत्तीसगढ़ शासन के नए आदेश के अनुसार इसमें पांच साल की विशेष छूट भी शामिल होगी, लेकिन किसी भी परिस्थिति में आयु सीमा में छूट 45 साल से ज्यादा नहीं होगी।

खबरें और भी हैं...