पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रेन अलर्ट दो लोकल आज रहेगी रद्द

ट्रेन अलर्ट- दो लोकल आज रहेगी रद्द

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | बिलासपुर मंडल के अंतर्गत बाराद्वार और खरसिया स्टेशन के बीच 13 फरवरी को ढाई-ढाई घंटे पावर ब्लाक लिया जाएगा। इसकी वजह से दो लोकल रद्द रहेगी और गोंदिया से झारसुगुड़ा जाने वाली जेडी पैसेंजर को गोंदिया से बिलासपुर के बीच ही चलाया जाएगा। बाराद्वार स्टेशन पर दोपहर 12.40 से 3.10 तक और खरसिया में 01.05 से 03.35 बजे तक फुट ओवरब्रिज लांचिंग ट्रैफिक सह पावर ब्लाक लिया जाएगा। इसकी वजह से झारसुगुड़ा से गोंदिया जाने वाली जेडी पैसेंजर बिलासपुर तक रद्द रहेगी।



वहीं गोंदिया से झारसुगुड़ा जाने वाली ट्रेन जेडी पैसेंजर बिलासपुर तक ही चलेगी। बिलासपुर से झारसुगुड़ा जाने वाली पैसेंजर और बिलासपुर से रायगढ़ जाने वाली लोकल रद्द रहेगी।

खबरें और भी हैं...