एएसआई ने डिवाइडर से कूद कर बचाई जान, लोग भी बचे
धमतरी | शुक्रवार को ट्रक चालक की लापरवाही से कई लोगों की जान पर आफत अा गई थी। लोगों की जागरुकता और पुलिस अधिकारियों की सुझबूझ से ट्रक को पकड़ने में कामयाबी मिली। र|ाबांधा चौक में एएसआई ने डिवाइडर से कूदकर इस ट्रक से अपनी जान बचाई। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक सीजी 04 . जेए . 3067 काे लेकर चालक प्रमोद कुमार साहू रायपुर की ओर से आ रहा था। सिहावा चौक में वह सिग्नल तोड़कर भाग निकला। इस दौरान कुछ जागरुक लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों से की, तब यातायात अधिकारी एलर्ट हुए और ट्रक को रोकने का प्रयास शुरू किया, लेकिन ट्रक की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि मकई चौक और र|ाबांधा चौक में भी वह सिग्नल तोड़कर निकल गई।
इस बीच र|ाबांधा चौक में ट्रक को यातायात के एएसआई प्रेमप्रसाद उपाध्याय रोकने का प्रयास किया, पर वे सफल नहीं हुए। उल्टे उन्हें डिवाइडर के दूसरी ओर कूदकर जान बचानी पड़ी। इसके बाद अंबेडकर चौक में एसआई जयप्रकाश गुप्ता समेत पुलिस बल ने ट्रक को रुकवाया, तब पता चला कि चालक शराब के नशे में धुत है।
उसे तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके अत्यधिक मात्रा में शराब सेवन करने की पुष्टि की। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 184, 185 मोटर यान एक्ट के तहत कार्रवाई कर ट्रक को जब्त कर लिया है।
सिग्नल तोड़कर भागा ट्रक