शकुंतला देवी अग्रवाल
शकुंतला देवी अग्रवाल
रायपुर| नगर निगम कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय शकुंतला देवी अग्रवाल का शुक्रवार को निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा शनिवार शाम 4 बजे निवास स्थान से मारवाड़ी श्मशान घाट ले जायी जाएगी। वह आलोक अग्रवाल की माता व शिवकुमार अग्रवाल की भाभी थीं।
चंद्रकला चंद्रवंशी
रायपुर| रामसागर पारा निवासी 77 वर्षीय चंद्रकला चंद्रवंशी का शुक्रवार को निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा शनिवार सुबह साढ़े 10 बजे निवास स्थान से मारवाड़ी मुक्तिधाम ले जायी जाएगी। वह प्रमोद चंद्रवंशी, सुरेश, नंदकिशोर की माता थीं।
रघुनाथ अग्रवाल
रायपुर| बॉटल हाउस के पास, शंकर नगर निवासी रघुनाथ अग्रवाल (भुवनेश्वर वाले) का शुक्रवार को निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा शनिवार सुबह 11 बजे निवास स्थान से मारवाड़ी श्मशान घाट ले जायी जाएगी। वे राकेश व मुकेश अग्रवाल के पिता थे।
दुर्गादेवी ओझा
रायपुर| बूढ़ापारा हनुमान मंदिर निवासी 75 वर्षीय दुर्गादेवी ओझा का शुक्रवार को निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा शनिवार सुबह 10 बजे निवास स्थान से मारवाड़ी श्मशान घाट ले जायी जाएगी। वह धर्मेंद्र ओझा की माता, घनश्याम दास व राधेश्याम की चाची, जयकिशन की बहन थीं।
बाबूलाल शर्मा
रायपुर| राम कुंड निवासी बाबूलाल शर्मा का शुक्रवार को निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा शनिवार को सुबह साढ़े 10 बजे निवास स्थान से मारवाडी मुक्तिधाम ले जायी जाएगी। वे हनुमान प्रसाद शर्मा के दामाद, कमलेश, मुकेश व कृष्णा शर्मा के पिता थे।
ओमप्रकाश शर्मा
रायपुर| ब्राह्मणपारा निवासी 76 वर्षीय ओमप्रकाश शर्मा (लखना, कोलियारी वाले) का शुक्रवार को निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा शनिवार सुबह 11 बजे निवास स्थान से मारवाड़ी श्मशान घाट ले जायी जाएगी। वे मनोज, विश्वजीत, आत्मानंद, योगेश व सम्पन्न शर्मा के पिता थे।
डॉ. कीर्ति बजाज
रायपुर| विंध्यवासिनी नगर, अभनपुर निवासी 68 वर्षीय डॉ. कीर्ति बजाज का निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार मुक्तिधाम उरला में किया गया। वे अंकुश, भूमित के पिता, अपेक्स बैंक अध्यक्ष अशोक बजाज, प्रवीण बजाज के चचेरे भाई थे।
शोक - संदेश