गोदड़ीधाम में विवाह के साथ जनेऊ संस्कार
रायपुर। संत बाबा गेलाराम के जन्मोत्सव पर गोदड़ीवाला धाम में शुक्रवार को सामूहिक विवाह के साथ ही जनेऊ संस्कार और मुंडन का आयोजन किया गया। सामूहिक विवाह में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। धाम के सेवादारी अमर गिदवानी ने बताया कि इस मौके पर 43 बच्चों का जनेऊ संस्कार और 2 का मुंडन भी संपन्न करवाया गया। इस मौके पर सतीश थौरानी, राम खूबचंदानी, हरी इसरानी, पवन प्रीतवानी, अमर पंजवानी, अशोक धावना, प्रकाश लालवानी, जेसाराम रामवानी आदि मौजूद थे।