गृहमंत्री की हालत सुधरी, आज ऑपरेशन संभव
रायपुर। सड़क हादसे में घायल गृहमंत्री रामसेवक पैकरा की कमर और जांघ की हड्डी का ऑपरेशन शनिवार को सुबह 8 बजे किया जाएगा। ऑर्थोपीडिक सर्जन डॉ. पंकज धाबलिया व उनकी टीम ऑपरेशन करेगी। डाक्टरों ने बताया कि गृहमंत्री की हालत पहले से बेहतर है। शनिवार की सुबह बेहोशी वाले डॉक्टर जांच करेंगे कि पैकरा ऑपरेशन के लायक हैं अथवा नहीं। सब ठीक रहा, तभी ऑपरेशन किया जाएगा। अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. संदीप दवे ने बताया कि ऑपरेशन की पूरी तैयारी कर ली गई है।