सिद्धि विनायक मंदिर में वार्षिक उत्सव आज
रायपुर। मिनी टॉकिज रोड स्थित श्री सिद्धि विनायक मंदिर का स्थापना दिवस और वार्षिक उत्सव शनिवार को मनाया जाएगा। सत्यम विहार विकास समिति के संरक्षक राम अवतार अग्रवाल और अध्यक्ष बेनीराम औसर ने बताया कि सुबह 8 बजे महाभिषेक के साथ उत्सव शुरू होगा। सुबह 9 बजे रामचरित मानस और सुंदरकांड पाठ होगा। हवन पूजन दोपहर 3 बजे से, महाआरती और प्रसाद वितरण शाम 7 बजे से, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण रात 8 बजे से आयोजित है। इस दौरान रंगोली, गायन, माला सजाओ, नृत्य, पूजा थाली सजाओ स्पर्धा होगी।