सीएम हाउस घेरने निकले कांग्रेसी गिरफ्तारी के बाद हुए रिहा
रायपुर। युवा कांग्रेस रायपुर लोकसभा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार को सीएम निवास का घेराव किया। घेराव से पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और बाद में छोड़ दिया। अध्यक्ष सुनील कुकरेजा का कहना है प्रदेश सरकार की विफलताओं की वजह से राज्य में नान-धान में भ्रष्टाचार, किसान आत्महत्या, अपराध, लूट, डकैती, बच्ची व महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की वारदातों में तेजी आयी है। इस अवसर पर पार्षद अजीत कुकरेजा, अमित शर्मा, नीलकमल गिलहरे, गोलू, गवली, सन्नी अग्रवाल, राजेश पांडेय, दीपक जायसवाल सहित अन्य मौजूद थे।