पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • क्षत्रिय फेडरेशन का राष्ट्रीय सम्मेलन आज, सैकड़ों जुटेंगे

क्षत्रिय फेडरेशन का राष्ट्रीय सम्मेलन आज, सैकड़ों जुटेंगे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आल इंडिया क्षत्रिय फेडरेशन का राष्ट्रीय सम्मेलन शनिवार शाम 5 बजे से पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय सभागार में होगा। इसमें देशभर से फेडरेशन के करीब 180 सदस्य शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएम डा. रमन सिंह होंगे। सम्मेलन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, विस के नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव भी शामिल होंगे।

फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव विनय सिंह भदौरिया और संगठन सचिव शशि सिंह ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य समाज के लोगों को दी जा रही सुविधाओं और सहूलियतों की जानकारी देना है। कार्यक्रम के दौरान समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन भी होगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रमुख लोगों को जिम्मेदारी बांटी गई है। इनमें उदय सिंह, जीएस क्षत्री, होरी सिंह, जोगेंदर सिहं, एसएस गहरवार, जग्गू सिंह ठाकुर, नीटू भदौरिया, आदर्श सिंह, अनिल सिंह (अंबिकापुर) शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...