हाउसिंग बोर्ड को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
रायपुर| छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। बुधवार को दिल्ली के होटल ली-मेरिडियन में एसोचैम द्वारा स्मार्ट सिटी-स्मार्ट इंडिया विषय पर आयोजित ग्लोबल पार्टनरशिप समिट के अवसर पर गृह निर्माण मंडल को सस्ते दर पर आवास उपलब्ध कराए जाने की दिशा में उसके प्रयासों के चलते बेस्ट हाउसिंग बोर्ड के पुरस्कार से नवाजा गया है। यह पुरस्कार बुधवार को केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी व प्रकाश जावडेकर से आवास-मंत्री राजेश मूणत, अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह सवन्नी व सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने संयुक्त रूप से ग्रहण किया।
इस अवसर पर उद्योगजगत से जुडे गणमान्य व्यक्ति, विभिन्न देशों के राजदूत व मंडल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील सिंह भी उपस्थित थे।