पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीआईसी के लिए डीएस का नाम सबसे आगे

सीआईसी के लिए डीएस का नाम सबसे आगे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त सरजियस मिंज की जगह नई नियुक्ति की हलचल शुरू हो गई है। मिंज अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। उनके स्थान पर नए आयुक्त के लिए राजस्व मंडल के अध्यक्ष डीएस मिश्रा का नाम सबसे आगे चल रहा है। सीआईसी के पद पर इसके पूर्व भी मुख्य सचिव स्तर के दो अफसरों की नियुक्ति की जा चुकी है। 2006 में एके विजयवर्गीय और उनके बाद 2011 में मिंज बनाए गए। 1978 बैच के आईएएस मिंज 30 अप्रैल को कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। उच्च प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार मिंज के स्थान पर मिश्रा का सीआईसी बनना लगभग तय है। मिश्रा वित्त विभाग में सचिव से लेकर एसीएस के पद पर रह चुके हैं।



अपनी वित्तीय और प्रशासनिक कुशलता साबित कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भी उनकी नियुक्ति के लिए सहमत बताए जा रहे हैं। 1982 बैच के आईएएस मिश्रा 30 अप्रैल को ही रिटायर हो रहे हैं। आयोग में सीआईसी के अलावे इस समय दो आयुक्त कार्यरत हैं। इनमें पूर्व आईएएस जवाहर श्रीवास्तव और अधिवक्ता मोहन पवार शामिल हैं। सीआईसी का पद सुप्रीम कोर्ट के जज के समकक्ष होता है।

असवाल, राउत और मिश्रा के रिटायरमेंट आदेश जारी: इधर, जीएडी ने तीन आईएएस अफसरों के रिटायरमेंट आदेश जारी कर दिए हैं। इनमें 1983 बैच के एसीएस एनके. असवाल मई -17,1984 बैच के एसीएस एमके राउत नवंबर-17 और 1994 बैच के जीएस मिश्रा अक्टूबर-17 में सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

निहारिका केंद्र से रिलीव : 1997 बैच की आईएएस निहारिका बारिक केंद्र में 5 साल की प्रतिनियुक्ति खत्म कर राज्य वापसी के लिए रिलीव हो गई हैं। बारिक अगले सप्ताह मंत्रालय में ज्वाइनिंग देंगी। उन्हें पोस्टिंग देने राज्य प्रशासन में छोटा फेरबदल होने के संकेत हैं। वैसे निहारिका को दिल्ली छग भवन में आवासीय आयुक्त बनाया जा सकता है। उनके आईपीएस पति अभी केंद्र में पदस्थ हैं। निहारिका की इस नियुक्ति के बाद बी उमा देवी रायपुर लौट सकती हैं।

खबरें और भी हैं...